पूरे यूनिवर्स में सबसे अहम Physical Phenomenon है Gravitation जिसने पूरे universe को जोड़ कर रखा हुआ है। आज हम उसी फ़िज़िकल phenomenon के बारे में बात करेंगे।
What is Gravitation?
ये
जानने से पहले की Gravitation क्या होता है? हम
पहले एक कहानी सुनाता हूँ।
तो कहानी कुछ ऐसे है कि एक लड़का था। एक दिन वह अपने बाग में एक सेब के पेड़ (Apple Tree) के नीचे बैठा था। वह कुछ सोच रहा था कि अचानक से एक एक सेब ज़मीन धड़ाम से गिरा।
लड़का
चौंक गया, मानो किसी ने उसे नींद से जगा दिया हो। जब वो चेतना में आया तो उसने
सेब की तरफ ध्यान से देखा फिर पेड़ की तरफ देखा और सोचने लगा, क्यों? आखिर क्यों ये सेब पेड़ से टूटने के बाद नीचे
ही क्यों आया?
Newton in His Garden |
ये
ऊपर भी जा सकता था या फिर दाएं-बाएं या किसी दूसरी दिशा में जा सकता था। लेकिन ये नीचे ही क्यों आया। वो लड़का इसी उधेड़बुन में काफी
देर तक पड़ा रहा फिर अपने घर चला गया । मगर आज की घटना ने उसके दिमाग में पूरी तरह
से एक नयी क्रांति मचा के रख दी थी ।
ऐसा
नहीं था की आज से पहले उस पेड़ से कभी कोई सेब नहीं गिरा था
मगर आज जो कश्मकश उसके भेजे में थी वो पहले न थी ।
Newton's Apple Tree in Garden |
वो
लड़का फिर से यही बात सोचने लगा कि आखिर वो सेब ज़मीन पर ही क्यों गिरा। और फिर उसने अपने
घर के कुछ सामान गिरा कर देखे। वो सभी सीधे ज़मीन पर आकार गिरने लगे।
तब उसे
ये समझ आया कि पृथ्वी हर वस्तु को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वो लड़का यहीं पर नहीं
रुका और इसके भी आगे इस phenomenon पर रिसर्च किया और आखिरकार ये परिणाम
आया कि
हर वस्तु
दूसरी किसी भी वस्तु को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
क्या
आपको पता है वो लड़का कौन था?
जी, उस लड़के का
नाम था Isaac Newton. और वो phenomenon जिसके वजह से एक वस्तु दूसरी किसी वस्तु को आकर्षित करती है उसे कहते हैं गुरुत्वाकर्षण
या अँग्रेजी में Gravitation.
तो इस प्रकार हमें पता चलता है कि...
Gravitation वह Physical Phenomenon है जिसमे कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु को एक निश्चित बल से अपनी ओर आकर्षित करती है।
Gravitational Force
यहाँ पर हम एक बल
की बात कर रहे हैं कि एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु एक निश्चित बल से आकर्षित करती है।
आखिर वो बल क्या
है?
उस बल का नाम है
गुरुत्वाकर्षण बल या English में Gravitational Force. आशा करता हूँ कि आपको ये स्पष्ट
है कि Gravitational Force या गुरुत्वाकर्षण बल क्या ?
फिर भी बताता चलता
हूँ
गुरुत्वाकर्षण बल
वह बल है जिससे को वस्तु किसी दूसरी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है। याद रहे, इस बल कि दिशा सदैव उस वस्तु कि तरफ होती है
जिसका द्रव्यमान या Mass ज्यादा होता है।
चलिये गुरुत्वाकर्षण
से जुड़ी एक और भौतिक राशिके बारे में जान लेते हैं।
वह भौतिक राशि है
गुरुत्वीय त्वरण या Gravity.
Gravitational Acceleration या Gravity
Newton कि गति
के दूसरे नियम के अनुसार जहां भी बल (Force) होगा वहाँ त्वरण
(Acceleration) होगा और जहां त्वरण होगा वहाँ बल। ये नियम नहीं
है ये सिर्फ उसका सार है कि त्वरण और बल एक दूसरे के पूरक (Complementary) हैं।
तो यहाँ भी गुरुत्वाकर्षण
के साथ गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) है तो गुरुत्वाकर्षण त्वरण (Gravitational Acceleration) भी होना चाहिए न।
तो चलिये फिर Gravitational Acceleration या Gravity
के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं।
- Gravity एक Vector Quantity (सदिश राशि) होती है जिसकी दिशा ज्यादा द्रव्यमान वाले Object के द्रव्यमान केंद्र (Center of Mass) की तरफ होती है।
- पृथ्वी के case में इसकी
gravity की दिशा इसके के केंद्र के तरफ होता है क्योंकि पृथ्वीका आकार Geospherical है और सभी spherical object का द्रव्यमान केंद्र उसका स्वयं का केंद्र होता है।
- Gravity या गुरुत्वीय त्वरण का इंटरनेशनल सिम्बल “g” होता है और इसका औसत मान 9.81 m/s2 होता है। औसत मान, जी हाँ ये औसत मान होता है क्योंकि Gravity का मान भिन्न-भिन्न जगहों के लिए भिन्न-भिन्न होता है। Gravity के इस तरह बदलाव के बारे में हम किसी दूसरे आर्टिक्ल में देखेंगे।
- Gravity की दिशा पृथ्वी की तरफ ऊर्ध्वाधर अवस्था (Vertically Downward) में नीचे की तरफ होती है।
अगर हम ये मान लें
कि किसी वस्तु का द्रव्यमान “m” और पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण “g” हो तो उस वस्तु पर पृथ्वी
द्वारा लगाया जाने वाला Gravitational Force (गुरुत्वाकर्षण बल)
का मान होगा –
बल = द्रव्यमान x त्वरण (Newton के नियमानुसार)
Force= Mass x Acceleration
Force = m.g
F=mg
तो इस प्रकार gravitational force उस object के द्रव्यमान पर निर्भर करता है अर्थात कोई object जितना
massive होगा Earth उसको उतने ही बल से
आकर्षित करेगी।
मगर ध्यान रहे आगे
हम ये भी पढ़ेंगे की gravity पर ऑब्जेक्ट के mass का कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हम आगे
किसी दूसरी पोस्ट में प्रूव भी करेंगे।
Gravitation और Gravity का हमारे जीवन पर प्रभाव
चलिये अब बात करते हैं हमारे जीवन में Gravitation के प्रभावों की।
- Gravity और Gravitation के वजह से ही हम पृथ्वी पर चल सकते हैं इस पर भ्रमण कर सकते हैं।
- ग्राविटि ही वो कारण
है जिस वजह से Oxygen हमारे
atmosphere में Trapped रहती है जिसे हम सांस लेते हैं। उन स्थानों
पर जहां gravity कम होती है वहाँ पर Oxygen भी कम हो जाती है जैसे ऊंचे पहाड़ो पर।
- Gravity की वजह से ही हमारे शरीर में रक्त का स्राव होता रहता यदि gravity बढ़ जाए या शून्य हो जाये तो हमारे शरीर में Gravity शून्य होने की दशा में नसें फट जाएंगी और बढ़ जाने की दशा में स्राव धीमा हो जाएगा।
उम्मीद करता हूँ
आपको gravitation के बारे में ये article
पसंद आया होगा ऐसे ही और भी आर्टिक्ल के लिए फॉलो
करें और ऑनलाइन tuition लेने के लिए सम्पर्क फॉर्म से सम्पर्क करें।
0 टिप्पणियाँ